कर्वी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिलौरा के मजरा पड़री में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजा राशि पर प्रधान सचिव पर मनमानी करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप शिकायत लेकर आधा सैकड़ा ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय। मामला चित्रकूट जनपद के कर्बी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिलौरा के मजरा पड़री का है जहां ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि में मनमानी करने का प्रधान और सचिव पर आरोप लगाया है और आज सोमवार की सुबह 11 बजे आधा सैकड़ा ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों ने बताया कि बीते सप्ताह पहले मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ में लोगों के घर डूब गए कुछ मकान गिर गए बाढ़ के पानी से लोगों के घरों में रखा अनाज कपड़े सहित गृहस्थी का सामान कुछ बह गया और कुछ खराब हो गया तो वही प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि दी जा रही है जिसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव को लगाया है जिसमें ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा मनमानी करते हुए बाढ़ पीड़ितों के साथ भेदभाव कर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर कर कार्रवाई करते हुए बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए
Karwi, Chitrakoot | Sep 7, 2026