झाझा: चरघरा मुहल्ले में बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोगों पर झाझा थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
Jhajha, Jamui | Jan 2, 2026 झाझा विद्युत प्रशाखा द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत नगर क्षेत्र के चरघरा मुहल्ले से चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में कनीय विद्युत अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि प्रदीप साव, शैलेन्द्र कुमार साव, अशोक रावत व साजन कुमार भारती अपने घरों में मेन सर्विस तार से अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे थे। इससे विभाग को 77,8