अरवल: अरवल में मुख्यमंत्री ने 792 लाभार्थियों को सतत जीविका पार्जन योजना के तहत 5.70 करोड़ के चेक वितरित किए
Arwal, Arwal | Feb 14, 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह 11:00 प्रगति यात्रा के दौरान अरवल जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सतत जीविका पार्जन योजना के तहत 792 लाभार्थियों को 5 करोड़ 70 लाख 40 हजार 879 रुपये का चेक वितरित किया। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।