कांके: चैंबर भवन में प्रेस वार्ता, बैंकिंग उप समिति ने बैंकिंग समाधान कैंप की दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2025 चैंबर भवन में रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर बैंकिंग उप समिति द्वारा आयोजित बैंकिंग समाधान कैंप की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि बैंकिंग उप समिति द्वारा प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल पर बैंकिंग समाधान कैंप का आयोजन किया जायेगा। बताया गया कि प्रथम समाधान कैंप 22 नवंबर को चैंबर भवन में आयोजित किया जायेगा।