खैर: टप्पल थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट की घटना का खुलासा, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Khair, Aligarh | Nov 27, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके में हुई लूट और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस ने अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त कार, लूटी हुई रकम में से 3300 रुपये नगद और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।