कन्नौज जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिले में यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। शहर में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान महीना भर चलेगा।