चाईबासा: मिशन उदय के तहत संचालित गतिविधियों का सांसद एवं उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वयं भी कराया स्वास्थ्य जांच
पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित मिशन उदय के अंतर्गत आज सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत स्थित दिगीलोटा आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी ली।