नौगढ़: घाट पुल मोड़ के पास नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.739 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नौगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कौवा घाट पुल मोड़ के पास से बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 14.739 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।आज सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस ने बताया की पकड़े गए आरोपी पप्पू यादव और शौकत सिंह (निवासी सेमरा, भभुआ बिहार) के खिलाफ थाना नौगढ़ में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।