सीकर: पोक्सो कोर्ट संख्या दो ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई उम्र कैद की सजा, लगाया ₹70,000 का जुर्माना
सीकर की पोक्सो कोड संख्या 2 ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में नाबालिक के परिजनों की तरफ से 2023 में मामला दर्ज कराया गया था जिसमें आरोप सिद्ध हो जाने पर दोषी को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई साथ ही 70000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।