धुरकी: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया जाम
Dhurki, Garhwa | Apr 2, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरिया पंचायत अंतर्गत बरसोती गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कनहर नदी के प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इस घटना में भंडार गांव निवासी विजय लोहरा (पिता- सेवक लोहरा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार कृष्णा कोरवा गंभीर रूप से घायल हो