पोकरण: भवानी पोल क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर अशांति फैला रहे दो युवकों को पोकरण पुलिस ने किया गिरफ्तार
भवानी पोल क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लड़ाई कर रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो उनको लेकर आई थाने। पोकरण पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।