मंझनपुर: दीवर कोतारी में विधि विधान से पूजन कर खोला गया समर्थ किसान पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय
मंझनपुर ब्लॉक अंतर्गत दीवर कोतारी स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में समर्थ किसान पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय विधि विधान से पूजन और ब्राम्हण द्वारा मंत्रोच्चार कर एवं नारियल गंगाजल लड्डू फूल माला धूप दीप नैवेद्य अर्पण कर खोला गया। इस अवसर पर लोगों ने समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए।