भरतपुर: भरतपुर के नुमाइश मैदान में आज काशीराम के जन्मदिन पर एक बड़ी सभा का आयोजन
भरतपुर के नुमाइश मैदान में आज काशीराम का जन्मदिन पर एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। जहां बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद पहुंचे। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने वाली पार्टियां हमारी पार्टी को कमजोर करने के लिए तरह-तरह की बातें कर रही हैं। विपक्षी पार्टियों ने हमारे समाज को सम्मान नहीं दिया। यह उनके काम से हमें देखने को मिला है।