रावतभाटा: रावतभाटा में चल रहे समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में एक शिक्षक शराब पीकर पहुंचा प्रशिक्षण लेने
27 फरवरी मंगलवार को शिक्षक के शराब पीकर प्रशिक्षण में पहुंचने की सूचना पर ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंची जहां पर शिक्षक द्बारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से भी बदसलूकी की गई । ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी राजबीरी देवी ने बताया कि पुलिस बुलवाकर शिक्षक को गिरफ्तार करवाया गया। शिक्षक दारासिंह ने कहा कि शराब से क्या मतलब । मेरे बच्चों से पूछो में पढ़ाता नहीं हू क्या ।