रावतभाटा: चारभुजा झालरबावड़ी श्रीराम मंदिर में कलश शोभायात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा हुई प्रारंभ
कलश शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से प्रारंभ हुई जो श्रीराम मंदिर पहुंची। पण्डित रवि कुमार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं को कलश धारण करवाए गए। कथावाचक आचार्य राजेन्द्र जी महाराज ने पहले दिन की कथा में कहा कि निर्मल मन से की गई भक्ति नष्ट नहीं होती। कथा में रावतभाटा, कुण्डाल व कोटा से श्रद्धालु पहुंचे।