रावतभाटा: राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिलाओं ने रामटेकरी हनुमान जी के मंदिर पर धूमधाम से मनाया फागोत्सव
राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ज़िलाध्यक्ष वंदना शर्मा ने बताया कि रामटेकरी हनुमान मंदिर पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने राधा-कृष्ण की झांकी बनाई और फागुन के गीत गाए। सभी महिलाओं ने पहले राधा-कृष्ण को फूलों की होली खिलाई व एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सभी ने मिलकर नृत्य किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सभी को राधा-कृष्ण की होली की महत्ता बताई।