रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ थानाधिकारी के चित्तौड़गढ़ स्थानांतरण होने पर भैंसरोडगढ़ थाना परिसर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
भैंसरोडगढ़ थानाधिकारी कृष्णचंद्र बुनकर का महिला थाना चित्तौड़गढ़ स्थानांतरण होने पर भैंसरोडगढ़ थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थानाधिकारी कृष्णचन्द्र बुनकर ने कहा कि भैंसरोडगढ़ की जनता से मुझे जो सम्मान मिला है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह गौड़ ने बताया मेवाड़ की परंपरा अनुसार थानाधिकारी को तिलक लगाकर साफा पहनाया गया।