रावतभाटा: SDM दीपक सिंह खटाना के चौमू स्थानांतरण होने पर राणा प्रताप सागर अधिशासी अभियंता कार्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
एसडीएम दीपक सिंह खटाना के रावतभाटा से चौमू जिला जयपुर स्थानांतरण होने पर राणा प्रताप सागर अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । एसडीएम दीपक सिंह खटाना ने कहा कि रावतभाटा उनकी पहली पोस्टिंग रही और हमेशा यादगार रहेगी। एसडीएम दीपक सिंह खटाना ने रावतभाटा के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि रावतभाटा में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।