ब्रेकिंग न्यूज़ | मितौली
🪔 दुर्गा जागरण व दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक
📍 मितौली थाना परिसर में नवरात्रि, दुर्गा जागरण एवं दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव ने की।
👮♂️ बैठक में पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
🔥 सीओ यादवेंद्र यादव ने निर्देश दिए कि जहां रावण दहन, दुर्गा जागरण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए, ताकि किसी भी संभावित आगजनी की घटना से तत्काल निपटा जा सके।
🤝 अधिकारियों ने सभी से नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
बैठक में न्यायिक तहसीलदार, पुलिस स्टाफ, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
📢 INDIA TV 24 NEWS
सच की आवाज़, जनता के साथ
#Mitauli #BreakingNews #Dussehra #Navratri #PeaceCommittee #LakhimpurKheri #IndiaTV24New