रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
Rampur, Rampur | Apr 1, 2025 मंगलवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में जवालानगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अपने छोटे भाई को मायादेवी धर्मशाला के निकट स्कूल छोड़ने गया था। तभी रास्ते मे खड़ी गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर एक युवक ने उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।