रामपुर: मंगलवार को जनपद में अवैध रूप से संचालित ऑटो बैटरी रिक्शा के खिलाफ एक माह अभियान की शुरुआत की गई
Rampur, Rampur | Apr 1, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद में अवैध रूप से संचालित ऑटो बैटरी रिक्शा के विरुद्ध अभियान आज शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आंबेडकर पार्क से लेकर रोडवेज बस अड्डा तक प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। पहले दिन 10 ई रिक्शा सीज़ की गई जबकि 6 का चालान किया गया।