रामपुर: थूनापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत, ट्रक चालक फरार
Rampur, Rampur | Apr 1, 2025 थाना भोट क्षेत्र के थूनापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घटना मंगलवार की शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने थाना भोट पुलिस को फोन किया पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है