Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#manali बुरुआ पंचायत के शिलिंग नाले में फलेश फटने से सेब के बगीचों को भारी नुकसान,100 से अधिक पेड़ बहे। बुरुआ पंचायत के शिलिंग नाले में वीरवार शाम फलेश फल्ड से लाछन क्षेत्र में सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश के बाद नाले के ऊपरी हिस्से में पानी का अत्यधिक दबाव बन गया, जिससे नाले ने अपना रास्ता बदल लिया और पानी सीधे सेब के बगीचों में घुस गया। देखते ही देखते बगीचे मलबे और पानी की चपेट में आ गए तथा 100 से अधिक सेब के पेड़ बह गए। कई स्थानों पर बगीचे मलबे में दब गए हैं।बुरुआ पंचायत के उपप्रधान चमन महंत ने बताया कि वीरवार शाम हुई भारी बारिश के दौरान शिलिंग नाले के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से अचानक जलस्तर बढ़ गया। पानी और मलबे के तेज बहाव ने नाले का रुख बदल दिया, जिसके चलते लाछन क्षेत्र के सेब के बगीचों को भारी क्षति हुई। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का शीघ्र सर्वे करवाकर उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Jul 31, 2026

MORE NEWS