हुज़ूर: ऐशबाग में जिम में निवेश के नाम पर ₹32 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2026 भोपाल के ऐशबाग इलाके में जिम में निवेश का झांसा देकर 32 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना करीब तीन साल पुरानी बताई जा रही है, जबकि पीड़ित ने एक साल पहले इसकी शिकायत थाने में की थी। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है |