फरसगांव: NH-30 जुगानी कैम्प में अज्ञात ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम किया
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जुगानी कैंप में रविवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम जुगानी निवासी निखिल व्यापारी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।