सहारनपुर: धर्म विशेष पर टिप्पणी के मामले में आरोपी आयुष मोघा पर दर्ज हुआ केस, पार्षदों ने SSP से कार्रवाई की मांग की
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मांकमऊ निवासी शाहनवाज पुत्र अनवर की तहरीर पर आरोपी आयुष मोघा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 15 जून को व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो सामने आया।