मेसकौर: 94 बूथों पर सुनी गई 'मन की बात', राष्ट्र निर्माण का लिया गया संकल्प
Meskaur, Nawada | Jun 28, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार को मेसकौर प्रखंड के सभी 94 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद सभी बूथों की उपस्थिति एवं गतिविधियों की जानकारी सरल एप पर अपलोड की गई।