बिलग्राम: मल्लावां ईदगाह पहुंचे सपा नेता जीतू पटेल, मुस्लिम समाज को दी मुबारकबाद, नमाज अदा कर लोगों पर की पुष्प वर्षा
Bilgram, Hardoi | May 28, 2026 हरदोई में बकरीद के पावन पर्व के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा उर्फ जीतू पटेल मल्लावां स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान नमाज अदा कर ईदगाह से बाहर निकल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा कर उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।