मौदहा: मौदहा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में महीनों से 40 बच्चों को नहीं मिला भोजन, कार्यकत्री ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार और भोजन उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच मौदहा क्षेत्र के रमना किशनपुर आंगनवाड़ी केंद्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां करीब 40 बच्चों को कई महीनों से भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। केंद्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी से शिकायत की।