मंझनपुर: सनईपर के छोटे भाई पर बीमार पिता की संपत्ति हड़पने का आरोप, नशीला पदार्थ खिलाकर की जबरन रजिस्ट्री, पुलिस से की शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के सनईपर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना करारी में शिकायत की है। पीड़ित मोहम्मद कय्यूम पुत्र सूबेदार का आरोप है कि उसका छोटा भाई खुशनूद बेहद शातिर किस्म का व्यक्ति है, जिसने पहले उसके वृद्ध और मानसिक रूप से अस्वस्थ पिता को बहला-फुसलाकर उनकी पूरी पैतृक चल-अचल संपत्ति अपने नाम दान विलेख के जरिए करवा ली।