लखीमपुर: सुहेला गांव में पारिवारिक कलेश के कारण युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
शारदा नगर थाना क्षेत्र के सुहेला गांव में करीब 35 वर्षीय जगजीवन प्रसाद का शव बुधवार को उसके घर में फंदे से लटका पाया गया है। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों के मुताबिक गरेलू कलह के कारण आत्महत्या की बात कही गई है।