लखीमपुर: डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के करीब चालीस खनन माफियाओं को दिया नोटिस, एक खनन माफिया पर ₹26 लाख का लगाया जुर्माना
लखीमपुर खीरी जिले के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का तबादला कर दिया गया है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को विशेष सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश बनाया गया है। महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले से जाते-जाते लखीमपुर खीरी जिले के करीब चालीस खनन माफियाओ को नोटिस भिजवाया है। साथ ही जिले के एक बड़े खनन माफिया पर 26 लख रुपए का जुर्माना लगाया है।