लखीमपुर: महेवागंज में जान से मार देने की धमकी मामले में पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, पत्रकार ने पुलिस के खिलाफ दिया धरना
सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज में आज एक दैनिक समाचार पत्र के क्षेत्रीय पत्रकार अमीनुद्दीन अंसारी ने महेवागंज चौकी पुलिस के खिलाफ जान से मार देने की धमकी के मामले FIR दर्ज न होने पर धरना दिया है। बीते दिनों सुरक्षा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में ताला जड़ दिया था।कवरेज करने पर हॉस्पिटल संचालक ताहिर ने क्षेत्रीय पत्रकार को धमकी दी थी।