लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह से गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। वही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। तेज बारिश धान की रोपाई के लिए बेहद लाभकारी है।