खंडवा: सिंधी कॉलोनी में चोरों का तांडव, कुछ ही मिनटों में लाखों की चोरी
खंडवा शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सिंधी कॉलोनी का है, जहां दिनदहाड़े हुई चोरी की इस बड़ी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कुछ ही मिनटों में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।