धनौरा: गजरौला हाईवे पर हल्दीराम होटल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार बुजुर्ग की उपचार के दौरान हुई मौत
गजरौला थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सोमवार को 12 बजे नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर हल्दीराम होटल के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार विजय शर्मा को पहले गजरौला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।