कन्नौज: एसपी के निर्देशन में सोमवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 3 पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया गया
पुलिस अधीक्षक कन्नौज के एसपी के निर्देशन में सोमवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण को लेकर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान निरीक्षक रंजना पाण्डेय, महिला उप निरीक्षक गीता पाठक, महिला कांस्टेबल सीमा यादव एवं महिला कांस्टेबल अनामिका यादव द्वारा आपसी विवाद से जूझ रहे परिवारों की काउंसलिंग की गई।