हज़ारीबाग: नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए कल्लू चौक मंडई रोड स्थित आवास पहुंची सीबीआई,प्रिंसिपल से पूछताछ जारी
नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए हजारीबाग के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर एहसान उल हक के आवास पर दिल्ली बोकारो और धनबाद की सीबीआई टीम पहुंची है. टीम ने कई बिंदुओं पर उनके आवास पर जांच की और उनसे पूछताछ की. फिर उन्हें लगभग 1:00 बजे स्कूल लाया गया और वहां भी कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।