हज़ारीबाग: दो माह से पुणे मजदूरी करने गया मोरंगी पंचायत के मजदूर नरेश लापता,पत्नी ने वापसी के लिए सरकार से लगाई मदद की गुहार
हजारीबाग सदर थाना अंतर्गत मोरंगी पंचायत के भोखरा आगरिया के 34 वर्षीय पुत्र नरेश आगरिया पुणे से दो महीने से लापता है। लापता नरेश की पत्नी झालो देवी ने सरकार से अपने पति को सुरक्षित वापस लाने की मदद की गुहार लगाई है। पत्नी ने बुधवार को बताई की बीते दो माह पूर्व 26 अप्रैल को गांव मोरंगी से बड़कागांव के हार्ली बादाम के ठेकेदार प्रकाश साव के साथ पुणे गया था।