धार: स्काउट गाइड्स ने निकाली स्वच्छता रैली, 'स्वच्छ धार, स्वच्छ प्रदेश' का संदेश दिया
Dhar, Dhar | Sep 26, 2025 स्काउट गाइड्स ने निकाली स्वच्छता रैली: स्वच्छ धार, स्वच्छ प्रदेश” का संदेश फैलाया।धार जिले में शुक्रवार शाम 4 बजे स्काउट गाइड कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।जिला संगठन आयुक्त श्री सुशील कुशवाह ने स्काउट गाइड्स को संबोधित किया।