अजमेर: भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए JLN अस्पताल में लू या हीट वेव से प्रभावित लोगों और बच्चों के उपचार की व्यवस्था
Ajmer, Ajmer | Apr 30, 2026 भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए JLN अस्पताल में लू अथवा हीट वेव की चपेट में आने वाले लोगों तथा बच्चों के उपचार की व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल समरिया ने चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे को मंगलवार को विशेष दिशा निर्देश दिए हैं।