काली फिल्म, काले शीशे, प्रेशर हार्न एवं मोडिफाई गाड़ियों पर इन दिनों शामत आ गई है। दूसरे दिन मंगलवार शाम 7 बजे तक पलामू के मेदिनीनगर में दो दर्जन वाहनों पर कार्रवाई की गई एवं चालक, मालिक एवं सवारों को आगे से काली फिल्म, काले शीशे, मोडिफाई, प्रेशर हार्न नहीं लगाने की चेतावनी दी गयी। कई वाहनों को जुर्माना भी लगाया गया।