पिसावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चल रहा किसानों अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोमवार की देर शाम भी जारी रहा। पिछले दिनों सौ से अधिक किसानों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को समाप्त करने व थाना प्रभारी के स्थानांतरण करने की मांग को लेकर भाकियू के तहसील गभाना के अध्यक्ष वीरकरन फौजी के नेतृत्व में पिछले सात दिनों से किसानों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी है।