गोरखपुर: राजघाट में आबकारी विभाग की दबिश, 22 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी
गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। 15 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा के नेतृत्व में टीम ने थाना राजघाट क्षेत्र के चकराव्वल समेत कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चकराव्वल गांव से करीब 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज किया गया है।