बोध गया: बोधगया के बुधौल में आपसी विवाद में चाचा ने चलाई गोली, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
बोधगया थाना क्षेत्र के बुधौल गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जब एक व्यक्ति ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल के परिजन ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे बताया कि घटना के बाद घायल पार्वती देवी को तुरंत ANMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।