चीनोर: चीनौर और शीतलपुर में चोरियों के बढ़ते मामलों से ग्रामीण परेशान, आरोपियों की गिरफ्तारी और गस्त बढ़ाने की मांग
चीनौर और शीतलपुर गांव में चोरों ने किसानों को निशाना बनाया है। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और रात में गस्त बढ़ाने की मांग की है।