करगहर: बसंतपुर गांव का आंगनबाड़ी भवन हुआ जर्जर हादसे के साए में अक्षर ज्ञान सीख रहे हैं बच्चे
सेमारी पंचायत के बसंतपुर का आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर हो गया है। जिसके कारण हादसे के साए में अक्षर ज्ञान बच्चे सीख रहे हैं। वहां मौजूद सेविका एवं सहायिका को भी इस भवन के धराशाई होने का डर सताते रहता है। इस भवन के गिर जाने के डर से सेविका के द्वारा इस भवन के बाहर बच्चों को पढ़ाया जाता है। सेविका ने कहा कि इसको लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा गया है।