करगहर: थाना परिसर करगहर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, ऑन द स्पॉट कई मामलों का हुआ निष्पादन
कारगर थाना परिसर में सरकार के निर्देश पर शनिवार को अंचलाधिकारी अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष विजय कुमार के मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान कई मामलों का निष्पादन भी किया गया तथा जिसमें मामलों का निष्पादन नहीं हुआ उन्हें अगले शनिवार को बुलाया गया है।