प्रतापगढ़: भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास डीसीएम और ई-रिक्शा में हुई जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत और पांच घायल
कोतवाली देहात क्षेत्र के भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे डीसीएम और ई रिक्शा में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और पांच घायल हैं जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है।