प्रतापगढ़: मिशन शक्ति के तहत एंटीरोमियो और कोहडौर पुलिस ने प्रशिक्षण संस्थानों में छात्राओं को किया जागरूक
प्रतापगढ़ जनपद के कोहडौर पुलिस टीम व एंटीरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को दिन में 12:30 बजे के आसपास प्रशिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076, 1930 तथा गुड व बैड टच के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। सुरक्षा का आश्वासन भी दिया।